राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है उन्हें घटनास्थल ले जाकर घटना का एक रीक्रिएशन भी कराया गया

गौरतलब है कि पिछले दिनों राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं में से लाश मिली थी जिसका पोस्टमार्टम भी कराया गया था जिसमें हत्या की बात सामने आई थी पूरे मामले में पुलिस ने क्षेत्र के ही रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने युवक को कुएं में धक्का देकर मौत के घाट उतारना स्वीकार किया है एडिशनल डीसीपी के मुताबिक म्रतक चीकू और उसके साथी का क्षेत्र के ही रहने वाले करण तिलक और शंकर से विवाद हुआ था इसके बाद आरोपियों द्वारा चीकू को सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और चीकू को ले जाकर एक कुएं में धकेल दिया था जिसमें उसकी डूबने से मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें आज घटनास्थल ले जाकर घटना का रिक्रिएशन कराया गया इस दौरान तीनों बदमाश पुलिस से माफी मांगते भी नजर आए

Exit mobile version