शाजापुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पद से हटाया पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर की कारवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एंकर/- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव मतदान के बाद पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को पद और पार्टी से निष्कासित करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शाजापुर से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बंटी बना को भी कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी पर अपने समर्थकों को बीजेपी में शामिल करवाकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। मध्यप्रदेश कांग्रेस आलाकमान ने शाजापुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर इसका जवाब देने के निर्देश दिए हैं। नोटिस का जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है। हम आपको बता दें कि योगेंद्र सिंह बंटी बना शुजालपुर से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज थें और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करते हुए भोपाल में अपने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा भी किया था।

Exit mobile version