राजगढ़ सांसी गैंग का शातिर आदतन मुख्य आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही मे धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓आरोपी थाना बोडा जिला राजगढ के 04 गंभीर धाराओं में पंजीबद्ध अपराधों में चल रहा था फरार।

✓आदतन आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, दंगा, बलवा, जानलेवा हमला, अवैध शराब तस्करी, लड़ाई झगड़े, जैसे कुल 10 अपराध पहले से है पंजीबद्ध ।

✓पूछताछ में आरोपियों के द्वारा पूर्व में की गई अन्य वारदातों के खुलासे होने की है संभावना।

क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा चोरी, नकबजनी, लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अकुंश लगाने हेतु आरोपियों की धरपकड़ कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की सांसी गैंग का आदतन मुख्य आरोपी घूम रहा है। जिसपर क्राइम ब्रांच व राजगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा व नाम/पता पूछते आरोपी ने मुख्य आरोपी (1).दुर्गेश पिता रामूलाल बनेरिया कड़िया उम्र 44 वर्ष निवासी कड़िया शशि पोस्ट पिपलिया रसोड़ा तहसील पचोर जिला राजगढ़(म. प्र.) बताया गया।

- Advertisement -

आरोपी दुर्गेश से विस्तृत पूछताछ करते आरोपी ने अपनी सांसी गैंग के साथ मिलाकर कई वारदात कर फरार होने कबूल किया जो निम्न है:–

(1). थाना बोडा जिला राजगढ के ग्राम कड़िया सांसी में साथी आरोपियों के घर में अवैध शराब का ट्रक खाली होने की सूचना राजगढ़ पुलिस टीम को मिली थी, जिसपर पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल पर पहुंची इसी बीच सांसी गैंग के मुख्य आरोपी दुर्गेश और अन्य साथी आरोपियों के द्वारा पुलिस टीम पर धारदार हथियार, लाठियो एवं पत्थरो से जान लेवा हमला किया गया था जिसमे पुलिस टीम को गंभीर चोट आई थी, जिसपर राजगढ़ पुलिस के थाना बोडा में अपराध धारा 307, 147, 148, 149, 353, 332, 506 जैसी गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है।

(2). थाना बोडा जिला राजगढ के ग्राम कड़िया सांसी में सरपंच प्रतिनिधि फरियादी पर जानलेवा हमला किया और गैंग द्वारा बोला की कोई भी फरियादी के बचाव में आया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दि गई, जिसपर राजगढ़ पुलिस के थाना बोडा में अपराध धारा 307, 294, 323, 506,34 जैसी गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है।

(3). थाना बोडा जिला राजगढ के ग्राम गुलखेड़ी में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गई जहां आरोपी के घर से 50 पेटी अवैध शराब मिली जिसे जब्त कर, राजगढ़ पुलिस के थाना बोडा में अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया।

(4). जिला राजगढ के ग्राम हुखेड़ी में आरोपी एवं उसकी गैंग के साथी ने फरियादी पर हमला किया जान से मारने की धमकी दि गई, जिसपर राजगढ़ पुलिस के थाना बोडा में अपराध धारा 294, 323, 324, 506,34 जैसी गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है।

फरार आदतन आरोपी को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही राजगढ़ पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version