एक बेटा ही मा की संपत्ति को हड़पने के मकसद से मारपीट पर उतारू हो गया है जहां बेटा आए दिन शराब के नशे में बुजुर्ग मां के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है तो वहीं बुजुर्ग मां और बहन के साथ मारपीट भी सरे आम की जा रही है लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जहां आज पीड़ित मां ने अपनी बेटी के साथ एक प्रेस वार्ता लेकर न्याय की मांग की है
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग सिंधु सेन ने आज अपनी बेटी राधिका के साथ एक प्रेसवार्ता लेकर अपने ही बहू बेटे पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पास एक मकान और एक दुकान है लेकिन उनका बेटा नट्टू और उनकी बहू आए दिन उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट पर उतारू होकर संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं लेकिन लाख शिकायतों के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जहां आज पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री से भी न्याय की मांग की है और इन दोनों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है
