राऊ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी को पैरों से चलने में परेशानी जनसम्पर्क दौरान साफ तौर पर दिखा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार अब अपने अंतिम दौर पर पहुंच चुका है , और दोनो ही पार्टियों के प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क काफी तेजी से किया जा है , इसी कड़ी में राऊ विधानसभा से कांग्रेस ने अपने तेज तर्रार पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को मैदान में उतारा है वही जीतू पटवारी अपनी विधानसभा के प्रत्येक घर पर जाकर आशीर्वाद लेने की कोशिश कर रहे हैं जिसके कारण उनको पैरों से चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उसके बाद भी बिना रुकावट वह विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करते हुए नजर आ रहे हैं।

चुनाव के समय नेताओं के स्वभाव में परिवर्तन आने के साथ ही चाल में भी परिवर्तन आ जाता है, और इसी कड़ी में इसका जीता जागता नजारा देखने को मिला इंदौर की राऊ विधानसभा में ,राऊ विधानसभा से कांग्रेस ने अपने तेज तर्रार पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को चुनावी मैदान में उतारा है वही जीतू पटवारी का जब से टिकट हुआ है वहां रोजाना अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं जिसके कारण उनकी चाल में परिवर्तन आ गया है और यह परिवर्तन जन सम्पर्क करने के दौरान साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से वह जनसंपर्क करते हुए नजर आ रहे हैं जीतू पटवारी जनसंपर्क करते हुए पेरो से लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं वहीं जब जीतू पटवारी से जनसंपर्क के दौरान कितने किलोमीटर रोजाना चलते हैं तो उसको लेकर उनका कहना था वह रोजाना बीस से पच्चीस किलो मीटर चल रहे है, वही हाथ पैर में दर्द की बात को लेकर वहा नकार गए, और इस बार राऊ में प्रचंड बहुमत से जीतने की बात कह दी, इसी के साथ जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री दौरे को लेकर कहा कि इंदौर में उनका स्वागत है।

Exit mobile version