इंदौर क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से आकर इंदौर में सुने फ्लेट को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है तो वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वही गिरोह के द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र में भी चोरी करने की बात को कबूला है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पिछले दिनों इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के एक कारोबारी के वहा पर चोरी की वारदात सामने आई थी तथा वहां से कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले थे तथा इस पूरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच एवं एमआईजी पुलिस लगातार चोरी की वारदातों का अंजाम देने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई थी इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी अंकित सोनी जो कि हरियाणा का है वह अपने कुछ साथियों के साथ क्षेत्र में मौजूद कुछ सुने फ्लेटों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है अतः सूचना मिलते ही पुलिस ने गैंग को चिन्हित किया और इसी दौरान जब पुलिस गैंग को पकड़ने के लिए जा रही थी तो गैंग के अन्य सदस्य फरार हो गए लेकिन गेंग का मुख्य सरगना अंकित सोनी पुलिस की गिरफ्त में आ गया फिलहाल पकड़े गए आरोपों के पास से लाखों रुपए कीमत का सोना बरामद किया है तो वही पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह गुजरात और महाराष्ट्र में भी इस तरह से चोरी की वारदातों कोअंजाम देते थे वहीं आरोपियों के द्वारा इन वारदातों को अंजाम दिया जाता था और जिस भी राज्य में वह कार के माध्यम से वारदात को अंजाम देने के लिए जाते थे पहले नंबर प्लेट को हटा देते थे और फर्जी नंबर प्लेट कर पर लगा देते थे उसके बाद क्षेत्र में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस अपने हरियाणा आ जाते थे फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने पकड़ाये आरोपी की निशानदेही पर गैंग के और सदस्यों को चिन्हित किया है और जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और आरोपियों को पकड़ने की बात पुलिस के द्वारा की जा रही है।
