राउ थाना क्षेत्र मे फर्नीचर का काम करने वाले युवक की अत्यधिक शराब पीने से हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राउ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच कर रही है

मामला राउ थानां क्षेत्र शाही रॉयल पाम का है यहां के रहने वाले 26 वर्षीय युवक विनोद राठौर अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई मृतक युवक फर्नीचर का काम करता था वही शराब पीने का आदी था पुलिस के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वहीं परिजन के मुताबिक युवक को चोट पलंग से गिरने से लगी थी उसी के निशान है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Exit mobile version