ग्वालियर। 09.01.2023। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा भी जिले के सार्वजनिक स्थानों, स्कूल कॉलेज तथा शैक्षणिक संस्थानों पर जाकर आमजन एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिये जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया द्वारा आज दिनांक 09.01.2023 को पुरानी छावनी ग्वालियर स्थित सेंट जॉन वियान्नी स्कूल के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में जानकारी दी और मोटिवेशनल स्पीच देकर उन्हे आगे बढ़ने का हौसला भी दिया। इस अवसर पर लगभग 300 छात्र-छात्राएं व कोचिंग स्टॉफ उपस्थित रहा।
अति पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) ने आज सेंट जॉन वियान्नी स्कूल के छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में होने वाले साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के संबंध में भी जानकारी दी गई और ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचा जाए इसके संबंध में भी छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में पुलिस के समक्ष आने वाली सायबर क्राईम संबंधी शिकायतों को भी साझा किया। उनके द्वारा उपस्थित स्टूडेंट को ऑनलाईन फ्रॉड से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान वीडियो कॉल या मैसेज लिंक को खोलकर न देखे और न ही अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी किसी को दें। कार्यक्रम के दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी गई तथा उन्होने बताया कि किस प्रकार आपात स्थिति में इसका उपयोग किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) ने कहा कि मोटिवेशन से स्टूडेंट के अन्दर आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। जो लोग पढ़ाई करने के बाद भी अच्छे नम्बर नही ला पाते और असफलता से टूट जाते हैं उन्हे कई बार मोटिवेशन की जरूरत होती है जिससे स्टूडेंट को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि जिंदगी में यदि आगे बढ़ना है तो कभी भी किसी पर निर्भर मत रहो, क्योंकि मंजिल उन्ही को मिलती है जो मेहनत करते हैं और अपने पैरों पर खड़े होते हैं।
