यूट्यूब पर कालोनी की अफवाह फैलाई, 20 लाख मांगने का आरोप, ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने ब्लैकमलिंग के मामले में दो यूट्यूबर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ब्लैकमेलिग की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है उन्होंने यूट्यूब पर प्रॉपर्टी कारोबारी की एक कॉलोनी की गलत खबर प्रकाशित की थी और उसके एवज में बीस लाख रुपए की मांग की जा रही थी और इसी के बाद कार्रवाई की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

-पूरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है विजयनगर थाने पर प्रॉपर्टी कारोबारी राजेश साहू ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि राजू यादव और राकेश यादव उनसे 2000000 रुपए की डिमांड कर रहा है बता दे आरोपियों ने यूट्यूब चैनल पर उनकी कॉलोनी से संबंधित एक गलत खबर प्रकाशित की है जिसके चलते उनकी कॉलोनी में कोई भी व्यक्ति प्लाट नहीं खरीदना है और उस खबर के एवज में आरोपियों के द्वारा 2000000 रुपए की डिमांड की जा रही है फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी के वहां पर योजना बनाई और योजना के तहत प्रॉपर्टी कारोबारी से युटुब चैनल चलाने वाले राजू यादव और राकेश यादव को फोन करवा कर 2000000 रुपए देने के लिए ऑफिस में बुलाया जैसे ही यूट्यूब चैनल संचालित करने वाले राजू यादव और राकेश यादव वहां पर पहुंचे तो प्रॉपर्टी कारोबारी ने उन्हें ₹100000 दिए जैसे ही संबंधित लोगों ने ₹100000 लिए तुरंत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया तो वहीं इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी कि वह राजेश साहू की कॉलोनी में पाटनर है और उसी के एवज में पैसे लेने के लिए आए हुए हैं लेकिन जब पुलिस ने उनसे इस दौरान किसी तरह की कोई डॉक्यूमेंट की बात कही तो वह अपने बचाव में किसी तरह की कोई डॉक्यूमेंट पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गिरफ्तार कर लिया है और उनसे काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version