युवा दिवस के अवसर पर इंदौर में आयोजित सामूहिक सूर्य-नमस्कार कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आज युवा दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आर.ए.पी.टी.सी. मैदान महेश गार्ड लाईन इन्दौर में आयोजित किया गया, वही इस सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। वही इस कार्यक्रम में शहर के 20 विद्यालय के लगभग 5 हजार छात्र छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, योग संस्थानों के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।

इस मौके पर मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा ही बन जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए बल्कि मजबूत समझना चाहिए, तभी वह मजबूत बनेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को समझाइश दी कि वे नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें, क्योंकि सूर्य नमस्कार में सभी तरह के आसन शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास से हमारे तन के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। वही उन्होंने स्वामी विवेकानंद को लेकर भी अपनी राय मीडिया से साझा की।

Exit mobile version