एनएम मेमोरियल स्कूल द्वारा रविन्द्र नाट्य गृह में एनिवल फंग्शन आयोजित किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बच्चों को संस्कति से जोडने के उद्देश्य से nm मेमोरियल स्कूल द्वारा बुधवार को इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में एनिवल फंग्शन आयोजित किया,, जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर गजेंद्र नारंग शामिल हुए, इस दौरान अच्छे नम्बरों से उतीर्ण करने वाले छात्रो को पुरुस्कार दिया गया।

-nm. स्कूल की प्राचार्य अरुणा शाह ने बताया कि इस स्कूल की 1994 से आर्थिक रुप से कमजोर बच्चो के लिए एन एम मेमोरियल स्कूल के स्थापना की की गई थी ताकि बच्चों को अच्छा एजुकेशन मिल सके और उन सभी बच्चों को एक लेवल में ला सकें प्रिंसिपल ने कहा की पिछले वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा nm स्कूल के छात्र को 25,000 का चेक दिया गया है जो स्कूल के लिए गर्व की बात है,, वही प्रिंसिपल ने बताया कि,स्कूल के कई बच्चे योग के लिए इंटरनेशनल रूप से आगे बढ़ रहे है,,,प्रिंसिपल ने कहा की आज के इस तरह के कार्यक्रमो से बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान कई बच्चों में मोबाइल की लत लग गई थी जिसको लेकर प्राचार्य ने परिवार से अपील की गई हम अपने बच्चों को समय दे ओर उनका ध्यान जरूर रखे कि हमारा बच्चा मोबाइल में क्या दे रहा है।

वही एनिवल फंग्शन में मुख्य अतिथि ने n m मेमोरियल स्कूल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हो कर अच्छा लगा, आज वार्षिक उत्सव में अच्छे नंबर से पास हुए छात्रों का सम्मान किया गया और करीब 200 से अधिक बच्चों ने एनुअल फंक्शन में शामिल होकर शानदार प्रस्तुतियां दी, जहा मौजूद अभिभावकों ने तालियों से बच्चों का हौसला बढ़ाया। गजेंद्र नारंग ने कहा कि बच्चों कॉन्फिडेंस को देखकर मुझे लगता कि आने वाले समय में यह बच्चे मध्य प्रदेश सहित देश का नाम रोशन करेंगे

Exit mobile version