युवती को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर किया रेप आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर का अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया जहां महू में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा इंदौर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद वहीं युवक द्वारा दूसरी शादी कर ली गई युवती को शादी का पता लगने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है

मामला इंदौर के अन्नपूर्णा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है एक लड़की ने उस पर आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया और फिर होटल में ले जाकर उसकी आबरू से खिलवाड़ किया अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम प्रशांत पिता समीर खोड़े निवासी महू है इंदौर की एक लड़की को उसने अपने प्रेम जाल में उलझाया उसे शादी का झांसा दिया करीब दो सप्ताह पहले उसे अन्नपूर्णा क्षेत्र की एक होटल में ले गया जहां उसके साथ रेप किया इसके बाद आरोपी ने लड़की को कह दिया कि उसकी शादी कहीं और होने वाली है, उसने लड़की के साथ मारपीट भी की। पीड़ित लड़की अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

Exit mobile version