इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है इलेक्ट्रॉनिक व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापारी के साथ 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया पुलिस पूरे मामले में प्रकरण के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है….।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले विवेक विश्वकर्मा द्वारा पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि संजय करीरा नामक व्यक्ति द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व्यापार में साझेदारी और व्यापार को विधिवत संचालित करने को लेकर आश्वासन दिया गया था जिसके आधार पर फरियादी विवेक द्वारा ऑनलाइन तरीके से 11 लख रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई जिसके बाद व्यापार को और बढ़ाने और साझेदारी की के नाम पर 18 लख रुपए नगद भी ले लिए गए पूरे मामले में फरियादी को जब उसके लगाए अनुसार रूपों का रिटर्न नहीं मिला और आरोपी संजय द्वारा पर्याप्त रूप से सहयोग नहीं किया गया तो पूरे मामले की शिकायत द्वारकापुरी थाने पर की गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिक तौर पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी संजय की तलाश शुरू कर दी है..
