युवक-युवती ने धार्मिक स्थल पर फेंका पेट्रोल बम शहर काजी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में एक ही रात में मुकेरी पुरा मस्जिद और डीआरपी लाइन के समीप बनी एक दरगाह और एमआईजी क्षेत्र में एक मस्जिद पर शराब की बोतल फेंकने के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल बम फेंक कर शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई थी जिसको लेकर सोमवार को शहर काजी सहित मुस्लिम समाज के कई लोग पुलिस कमिश्नर के पास ज्ञापन देने पहुंचे जहां पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी..

इंदौर शहर काजी डॉक्टर इशरत अली ने पूरी घटना को निंदनीय बताते हुए पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि सीसीटीवी की फुटेज में जो व्यक्ति पेट्रोल बम फेंके हुए दिखाई दे रहे हैं उसमें कुछ युवतियां भी शामिल है शहर का बढ़ता हुआ नाइट कल्चर का माहौल इसके लिए शायद काफी हद तक जिम्मेदार है वही पुलिस कमिश्नर ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है पुलिस कमिश्नर ने भी इस बात को मुस्लिम समाज के लोगों के सामने रखते हुए कहा कि वीडियो फुटेज में कुछ युवकों के साथ कुछ युवतियां भी शामिल है जो कि शहर की फिजा को बिगाड़ रही है जिसको लेकर जल्द पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करेगी इसी के साथ पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर का कहना है कि जल्द देशभर त्योहारों की शुरुआत हो रही है जिसमें मिलादुन्नबी और राखी, जन्माष्टमी सहित दिवाली तक अब त्योहारों का ही मौका है और यदि ऐसे में सौहार्द्र का वातावरण खराब होता है तो आने वाले समय में पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी। इन्ही सभी बातों का ध्यान रखते है पुलिस कमिश्नर ने तीन डीसीपी स्तर के अधिकारियों की टीम बनाकर असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए लगाया है

Exit mobile version