इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि आदित्य ने मुझे बताया कि स्कूल के कुछ दोस्तों मुझसे मिलने आ रहे हैं तुम भी साथ चलो इसके बाद पीड़िता भंवरकुआं चौराहे पर आई और आदित्य के साथ स्कूटी पर बैठकर चली गई आदित्य अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया जब पीड़िता ने विरोध किया तो युवक आदित्य के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई इसके बाद घबराई पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है
