युवक की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक युवक की सिर पर पत्थर से वार करके हत्या कर दी। गोपाल सिंह उर्फ भवानी पंवार उम्र 45 साल का शव बुधवार रात नायता मुण्डला केजीएन होटल के पीछे बायपास रोड पर मिला था। मामले में तेजाजी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फरियादी फुरकान पासा निवासी नायता मुण्डला ने पुलिस को बताया कि उसे लोगों से पता चला था कि कचरा बीनने वाले गोपाल उर्फ भवानी की किसी ने सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी है।

Exit mobile version