इंदौर में गुरुवार को 11वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर का है। यहां रहने वाले विनय पिता राजू पाल (17 साल) ने फांसी लग ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। राजू के पिता जेसीबी चालक हैं। मां लक्ष्मी बाई काम पर गई थी। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता कर रही है। मोबाइल रिकॉर्डिंग, एसएमएस और सोशल मीडिया अकाउंट भी चैक कर रही है।
