इंदौर। एमआइजी थाना पुलिस ने युवक की आत्महत्या के मामले में जांच के बाद महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। पुलिस के मुताबिक, निहाल ने बरखा संजू से रुपये उधार लिए थे। ब्याज सहित रुपये चुकाने पर भी बरखा धमका रही थी। वह झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। 14 अगस्त को निहाल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
