इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गोकुल कसेरा का शव फंदे पर लटका मिला। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मार कर टांगा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। टीआइ लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक, कड़ाबीन पीलिया खाल निवासी 20 वर्षीय गोकुल एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह एक खंडहर मकान में लटका मिला। कुछ बच्चों ने उसे देखा और नीचे उतारा। मां पालदा क्षेत्र में रहती है। सोमवार को वह पिता से मिलने पीलियाखाल गया था। पुलिस स्वजन के कथनों के आधार पर जांच कर रही है।
