प्रदेश सहित इंदौर में पिछले कई दिनों से तेज ओर हल्की बारिश का दौर जारी है, ऐसे में गर्मी के मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगो को सर्दी खांसी सहीत अन्य वायरल फीवर की शिकायतें बढ़ रही है,इन दिनों इंदौर के सरकारी अस्पतालों में वायरल फीवर सर्दी खासी के मरीजों की संख्या बढ़ रहे हैं
-दरअसल मौसम में हुए बदलाव के चलते लगातार गर्मी में तेज बारिश और ओलावृष्टि से एक और जहां किसान परेशान हो रहे हैं तो वहीं अब इस मौसम में वायरल फीवर सर्दी खांसी के मरीजों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है । वही स्वास्थ्य विभाग सीएमएचओ डॉ बीएस सेतिया की माने तो ये सर्दी खांसी का समय नहीं है लेकिन फिर भी पानी बेमौसम बरसात के चलते इन केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है,,, हालांकि ये अप्रैल मई गर्मी का मौसम होता है लेकिन बारिश के तुरंत बाद प्रदेश में एकदम से गर्मी भी बढ़ेगी,, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बचाओ के टिप्स दिए हैं की कोशिश करना चाहिए लंबी आस्तीन के कपड़े पहने और पानी समय-समय पर पीना चाहिए ओर यदि जरूरी नही तो धूप में बाहर न निकले ।
