लसूड़िया थाना क्षेत्र में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या परिजन ने लगाया टीचर पर आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या। शनिवार को पुलिस ने होटल के रूम नंबर 307 का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला। वहीं होटल के रूम में काफी मात्रा में पाउडर मिला है। फिलहाल, पुलिस द्वारा होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इमली बाजार की रहने वाली मृतिका ईशा पति संभव जैन की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी।

परिजन ने लगाया टीचर पर आरोप

इधर, महिला की मौत के बाद परिवार वालों ने एक टीचर पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा कि ईशा एक कोचिंग क्लास टीचर के लगातार संपर्क में थी। 10 वर्षों से उसकी पहचान थी। उसी ट्यूशन टीचर के कारण ही ईशा की सगाई भी टूट चुकी थी। सगाई टूटने के बाद परिवार वालों ने दबाव डालकर ईशा की शादी की थी। शादी के दो माह बाद ही दोनों का विवाद होने लगा। परिवार के आरोप के बाद पुलिस द्वारा उस ट्यूशन टीचर की भी तलाश की जा रही।

कमरे में मिला पॉइजन पाउडर

- Advertisement -

एसीपी सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के होटल से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालना पड़ा। वहीं मोबाइल के आधार पर परिजनों को जब मौके पर बुलाया गया। वहीं होटल के कमरे के अंदर बहुत सारा पॉइजन पाउडर फैला हुआ था। पुलिस ने वह सभी जांच में लिया है। पुलिस की माने तो 2 दिन पहले ही सदर बाजार के थाने में ईशा की गुमशुदगी की भी दर्ज हुई थी। पुलिस इस बिंदु पर भी अब जांच कर रही है।

Exit mobile version