इंदौर गांधीनगर पुलिस ने ऐसी गैंग को पकड़ा है जो दुकानों से मोबाइल लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराती थी पूरा मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल और लैपटॉप के मदरबोर्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं
, दरअसल पिछले कई दिनों से गांधीनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकानों में चोरी की वारदात सामने आ रही थी जिसके बाद से ही पुलिस लगातार इन बदमाशों की तलाश कर रही थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान इन बदमाशों को पकड़ा जब उनसे पूछता शुरू की तो उसमें से एक युवक देवास का हो ना पाया जिसके पास से एक महंगा मोबाइल भी पुलिस को मिला था जब उसे मोबाइल की जांच की तो पता पड़ा कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में जो मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी वह मोबाइल वहां से चुराया गया था इसके बाद पुलिस ने इन 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने गांधीनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में भी चोरी का खुलासा हुआ पकड़े गए इन आरोपियों से अब तक 60 से अधिक चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं वहीं लैपटॉप के मदरबोर्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी पुलिस को मिले पकड़े गए आरोपियों ने गांधीनगर क्षेत्र में ही एक अपना अस्थाई ठीया बना कर रखा था जो दिन में वहां सोते थे और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे जहां यह आरोपी रहते थे वहां एक चौकीदार ने इन्हें रख रखा था पुलिस ने उसे भी शक के घेरे में लिया है क्योंकि जिस चौकीदार ने इन बदमाशों को रखा था उनको वह अपना रिश्तेदार बताता था पकड़े गए आरोपियों में से कुछ आरोपियों ने गांधीनगर क्षेत्र में एटीएम लूट का भी प्रयास किया था और कुछ समय तक जेल में भी रहे हैं फिलहाल पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है
