सरकार में अपनी भूमिका के सवाल पर कहा- राष्ट्रीय महामंत्री हूं, आप ही मुझे हल्के में लेते हैं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश में मोहन यादव सीएम बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मीडिया से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि मुझमें और सीएम मोहन यादव में कई समानताएं लेकिन मैं उनसे एजुकेशन में पिछड़ा, वे सबसे ज़्यादा डिग्री वाले विधायक हैं

-वही विजयवर्गीय से उनके सरकार में भूमिका के सवाल पर बोले की मैं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हूँ आप इस पद को हल्के में लेते हैं । -वहीं उपराष्ट्रपति की मिमिक्री मामले में राहुल गांधी की कड़ी निंदा भी की है वही प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा जिस वार्ड में हुआ था प्रियंका गांधी का रोड शो मैं वहाँ से 8000 वोटो से जीता। साथ ही आगामी 26 तारीख़ को सीएम के इंदौर कार्यक्रम पर भी चर्चा की। 26 दिसंबर को सीएम के इंदौर दौरे पर विजयवर्गीय ने कहा कि हम उनका इंदौर में ऐतिहासिक स्वागत की करें तैयारी कर रहे हैं। उनका भव्य स्वागत मालवा की संस्कृति में होगा। सीएम के रोड शो में एक लाख कार्यकर्ताओं के जुटने का अनुमान किया जा रहा है। बड़ा गणपति चौराहे से राजवाड़ा तक सीएम का होगा रोड शो होगा।

Exit mobile version