खुदकुशी सामाजिक और कानूनी दोनों ही तरीकों से गलत करार दी गई है लेकिन इसके बावजूद खुदकुशी करने वाले शायद ऐसा मानते हैं कि अपनी परेशानियों से निजात पाने के लिए खुदकुशी कर लेना आखरी हल है एक आत्महत्या का मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां 55 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगा ली राखी का सीजन करने के लिए उसने राखियां खरीदी थी और परिवार से शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई कि खरीदी हुई राखियां सीजन में बिकेगी या नहीं…
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यवसाई ने फांसी लगाकर खुद को खत्म कर लिया व्यवसाई के पुत्र ने थाने आकर इस बात की खबर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में विवेचना शुरू की तो फांसी लगाने के पीछे जो तथ्य सामने आया है वह सोचनीय है दरअसल सीजन में राखी का व्यापार करने वाले 55 वर्ष वृद्ध ने फांसी इसलिए लगाई के आय से अधिक राखियां सीजन करने के लिए उसने ली थी और उसको इस बात का टेंशन था क्या सीजन में राखियां बिकेगी या नहीं बस इसी सोच के चलते फांसी का फंदा लगाकर राखी व्यवसाय करने वाले ने खुद की जान दे दी…
