मोटी सैलरी वाली जॉब और मोटा मुनाफा की लालच देकर इंदौरियो को ठग रहे अपराधी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

यदि आप भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं.. और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसी एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं, तो खबरदार हो जाए, क्योंकि इंदौरियों को ठगने के लिए साइबर अपराधी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह अपराधी मोटी सैलरी वाली जॉब और मोटा मुनाफा कमाने वाले फ्रॉड का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

दरअसल फिलीपींस इंडोनेशिया और दुबई में बैठकर साइबर अपराधी इंदौरियों को अपने जाल में फंसा कर शिकार बना रहे हैं आरोपी पहले डीसीपी निवेश अग्रवाल के मुताबिक आरोपी पहले हजार रुपए का निवेश करवाकर 12 सो रुपए आपको देकर अपने जाल में फंसाते हैं उसके बाद यह गिरोह लालच बढ़ता देख और अधिक निवेश करवाने के लिए कहता है जब सोशल मीडिया धारक इसके जाल में फंस जाते हैं तो एक लाख रूपये का निवेश करवा कर यह संपर्क तोड़ लेते हैं, जिसके बाद ठगी का शिकार इंदौरी साइबर क्राइम पुलिस के पास पहुंचता है और पुलिस आरोपियों को तलाशने के प्रयास में लग जाती है लेकिन यदि आम जनता जागरूक हो जाए और इस तरह के धोखे में ना कर अपने मेहनत की कमाई को बचा कर रखे तो इन अपराधियों से बचा जा सकता है।

Exit mobile version