जमीन घोटाले में घिरी चंपू की पत्नी योगिता ने सीएम से लिया अवार्ड, सेल्फी भी ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सबसे बड़े जमीन के जादूगर चंपू अजमेरा की पत्नी योगिता अजमेरा मंगलवार को भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच पर अवार्ड लेने के लिए पहुंची थी।

दरअसल, भोपाल में दैनिक भास्कर ग्रुप द्वारा एमिनेंट्स अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया, इसमें योगिता की मां स्नेहलता सोगानी को भी सम्मानित किया गया, जब वह अवार्ड लेने गई तो उनके साथ दोनों बेटियां योगिता अजमेरा और सोनिया पाटनी भी जा पहुंची। योगिता ने सीएम के साथ सेल्फी भी ली, योगिता जमीन घोटाले में आरोपी है और सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर है, वह अभी तक हाईकोर्ट से बनी कमेटी में सुनवाई के लिए बुलाने के बाद भी नहीं पहुंची है, हालांकि भोपाल जरूर अवार्ड लेने पहुंच गई । वहीं उसकी बहन सोनिया का पति आलोक पाटनी भी कई फ्राड केस में घिरा है।

Exit mobile version