25 मई गुरुवार देर रात मेडिकल स्टूडेंट के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा विवाद कर राहगीरों के साथ मारपीट कर चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूरे मामले का संज्ञान लिया गया था घटना के बाद जहां पुलिस द्वारा घटना के 1 दिन बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था वही रविवार देर रात पांच अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी के अनुसार गुरुवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद जहां 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में थे वही देर रात घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी तकरार अयूब मोहसिन आसिफ और शाकिर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इन सभी पर धारा 307 और बलवा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है
गुरुवार रात इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मेडिकल के छात्र छात्रा खाना खाकर जैसे ही निकले कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा उनका पीछा किया गया और उन्हें तुकोगंज थाना क्षेत्र में रोककर उन्हें हिंदू युवक के साथ ना घूमने की बात की जा रही थी जहां पर राहगीरों द्वारा उन्हें विवाद न करने की बात की गई मुस्लिम युवा कितने देश में थे कि उन्होंने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और उन्हें गंभीर घायल कर दिया घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया और सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जहां शुक्रवार को 7 आरोपी गिरफ्तार हुए थे वही रविवार देर रात पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मामले में सीएम ने लिया था संज्ञान
गुरुवार देर रात हुई मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया था। तुकोगंज थाना क्षेत्र में हिंदू युवक के साथ मारपीट हुई थी, घटना के बाद शुक्रवार देर रात को सभी आरोपी शोएब पिता मोहम्मद लतीफ, मुजम्मिल पिता मजार खान, शेख उर्फ दानिश पिता मोहम्मद सैयद शेख, अरबाज पिता मोहम्मद रईस शेख, शावेज उर्फ लाला पिता जाहिद जुगनू शेख, आमिर पिता यूनुस हुसैन, आवेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर मारपीट सहित बलवा की धारा में भी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है।
