प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पांच वचनों को लेकर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं,, रविवार को सांवेर विधानसभा के विभिन्न गांवों में विजय राठौर बंटी भैया जुलूस के रुप में पहुंचें और आम जनता को इन वचनों से अवगत कराया ,,,,
रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय राठौर बंटी भैया ने सांवेर विधानसभा के कई गांव का दौरा किया और इस दौरान कॉन्ग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ जी द्वारा किए गए वचन जैसे किसानों की कर्ज माफी, महिलाओं को बिना शर्त 1500 सो रुपए ,100 यूनिट बिजली माफ गैस सिलेंडर म मात्र ₹500 में और पुरानी पेंशन योजना के वचन सांझा किए,,,
इस वचन को लोगो के बीच पहुंचा ने के लिए बंटी भैया चंद्रावतीगंज, शिवपुरखेड़ा ,बालरिया, रालामंडल, गुलावट ,पंचोला, चित्तौड़ा ,सिन्नोद, मंडोट, मुस्काता मगरखेड़ी, दुमनी पहुंचें जहां गांव वासियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया,, इस दौरान यात्रा संयोजक उत्तम ठाकुर, रितेश ठाकुर , बाबूलाल पटेल ,जीवन सिंह चौहान , राजकुमार ठाकुर जी, आत्माराम जी सरपंच, ईश्वर सिंह जी ,गोपाल सिसोदिया जी आदि उपस्थित थे।
