मुस्लिम युवक ने गलत नाम बताकर विवाहित महिला से किया दुष्‍कर्म, दरगाह ले जाकर कहा मुस्लिम बनना पड़ेगा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जूनी इंदौर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रियाज खान के खिलाफ दुष्कर्म और लव जिहाद का केस दर्ज किया है। आरोपित ने राजा नाम बता कर महिला से दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपित दरगाह ले गया और कहा मुस्लिम बनना पड़ेगा।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक सैफीनगर निवासी महिला से करीब पांच साल पूर्व आरोपित रियाज पुत्र मुन्ना खान निवासी ग्रीन पार्क कालोनी से दोस्ती हुई थी।

आरोपित ने महिला के मोबाइल नंबर ले लिए और बात करने लगा। उस वक्त रियाज ने महिला को बताया था कि उसका नाम राजा है। महिला का तलाक हो चुका है और उसका एक बेटा भी है।
उसने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध भी बना लिए। शादी के लिए महिला ने आरोपित रियाज की आइडी मांगी तो उसमें उसका नाम राजा नहीं बल्कि रियाज लिखा था।

आरोपित ने कहा कि उसने गलत नाम बताया था। शादी का बोल कर वह देवास में करुंदेवाली दरगाह पर ले गया और कहा तुम मुस्लिम बन जाओ।

- Advertisement -

महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने कहा कि वह शादीशुदा है और पहली पत्नी के पास जा रहा है। सोमवार को महिला जूनी इंदौर थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रा अधिनियम के तहत केस दर्ज करवा दिया।

Exit mobile version