मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी लाडली बहन योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज 1000 लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित किए इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनगर मोहल्ले में पहुंचकर लोगों से चर्चा भी की गौरतलब है कि लाडली बहन योजना की क़िस्त 10 जून को लाडली बहनों के खाते में शगुन के तौर पर पहली किस्त ₹1001 राज्य सरकार देने जा रही है जिसके स्वीकृति पत्र शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर के राज नगर मोहल्ले में पहुँचे और बहनों को सौपे,,
मुख्यमंत्री ने इस दौरान आत्मीयता के साथ परिजनों से चर्चा की।इंदौर के राजनगर मोहल्ले की ममता पगारे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर आने पर गाना गाते हुए गुजारिश की कि भैया मेरी छोटी बहन को ना भुलाना। गाना गाते हुए भाव विभोर ममता की आंखों में आंसू छलक पड़े। तो वही मुख्यमंत्री ने कहां की बहन आंसू मत बहाना। ऐसे आत्मीय दृश्य बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी गाना गाते हुए कहा – एक हजारों में मेरी बहना है।
