मुख्यमंत्री पहुंचे जानापाव नवनिर्मित भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भगवान परशुराम जन्मस्थली जानापाव पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्मित भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भगवान परशुराम जी का मंदिर दर्शनों के लिए खुला है। मेरी कामना है कि मप्र की भरपूर प्रगति और कल्याण हो सके और कोई अन्याय करे तो उसे नेस्तनाबूद कर दें।सीएम ने कहा कि उनकी सरकार भी भगवान परशुराम की तरह अन्याय को सहन नहीं करेगी।

.धर्म की जय हो और अधर्म का नाश हो।सीएम शिवराज ने कहा कि परशुराम लोक की कल्पना जल्‍दी ही साकार होगी। एक माह में ही इसका नक्शा बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है।सीएम ने परशुराम लोक के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी और बताया कि इस पर दस करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। सीएम ने कहा कि यहां रोपवे भी निर्मित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को यहां आने में आसानी होगी। साथ ही अब जल्द ही  नर्मदा नदी का पानी जानापाव भी पहुंचेगा। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों को अपने निशाने पर लिया।इस मौके पर मंत्री उषा ठाकुर,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version