इंदौर के हुकुमचंद मिल के मजदूर को 224 करोड़ के बकाया राशि का चेक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोपा, जहां मजदूरों के हिट मजदूरों को समर्पित कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्चुअल जुड़कर को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव का इंदौर में आज पहले दौर था जहां शहर के कनकेश्वरी ग्राउंड में हुए आयोजन में हजारों की संख्या में मौजूद जनता के बीच मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित किया और मिल मजदूर की बकाया राशि देने की बात कहते हुए इस दिन को ऐतिहासिक दिन बताया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मिल के मजदूर और उनके परिजन मौजूद रहे जिनका शासन द्वारा पुष्प वाला पहनकर अभिनंदन किया। हुकुमचंद मिल मजदूर संघ के प्रधानमंत्री नरेंद्र श्री वंश ने मजदूर और उनके परिजनों की ओर से शासन प्रशासन और 32 साल के संघर्ष में उनके साथ देने वाले सभी जनमानस को धन्यवाद दिया। आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव शाहिद इंदौर की सभी विधानसभा सीट के विधायक और अन्य वरिष्ठ गण मौजूद रहे।
