पूर्व BJP विधायक सतपाल सत्ती ने बताई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की ताकत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दुनियाभर में आज 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जा रहा है. इसके साथ ही आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भी मनाई जा रही है. स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म आज ही के दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. आज उनकी 99 वीं जयंती है. गौरतलब है कि अटल जी का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा. लोग उनके विचारों को आज भी याद करते हैं और अपने जीवन में अपनाते हैं. 

ऊना में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी ऊना द्वारा पार्टी ऑफिस में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई. इस मौके पर भाजपा विधायक सतपाल सत्ती सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भाजपा विधायक सतपाल सती ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मानती है. हम सभी उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.

Exit mobile version