राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से लापता हुए मुकबधिर बच्चे को पुलिस ने चंद घंटों में खोजा और उसके परिवार के सुपुर्द किया है इस बीच बच्चे ने पुलिस वैन में भी घूमने की इच्छा जाहिर की जिसे पुलिस ने पूरी की और उसे आइसक्रीम भी खिलवाई
मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी का है जहां सब्जी मंडी में दुकान लगाने वाले अंकित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनका 11 वर्षीय बच्चा ध्रुव मिल नहीं रहा है जो मुक बधिर भी है जो खेलते खेलते कहीं खो गया है नहीं मिलने पर उसके पिता राजेंद्र नगर थाने पहुंचे जहां पूरी घटना की जानकारी दी पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की खोज शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले कुछ घंटों की मेहनत के बाद बच्चा पुलिस को सकुशल मिल गया जिसे उसके परिजन के सुपुर्द किया वही परिजन के सामने बच्चे ने पुलिस की वेन में घूमने और आइसक्रीम खाने की इच्छा जताई बच्चे की मासूमियत देखते हुए पुलिस द्वारा उसे पुलिस की मोबाइल वैन में घुमाया गया और उसे आइसक्रीम भी खिलाई इसके बाद अपनी ख्वाइश पूरी होने के बाद बच्चा खुशी-खुशी अपने माता-पिता के साथ रवाना हो गया
