इंदौर के बाणगंगा पुलिस ने लेडी डॉन की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है मामला पारिवारिक विवाद का है पुलिस को एक प्रकरण में राजीनामा ना कराने के विवाद की बात बताई गई है बाणगंगा थाने में आरोपी विनोद साहू व उसके साथियों के खिलाफ एक महिला ने प्रकरण दर्ज कराया था पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद से उसने प्रेम विवाह किया था बाद में विनोद अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया जिसके बाद दोनों अलग-अलग रह रहे थे महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरे जिले में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया था उसी प्रकरण में राजीनामे के लिए उस से मोटी रकम मांगी जा रही है कल भी इस बात को लेकर आरोपी अपने साथियों के साथ आया और उसने रिवाल्वर दिखाकर धमकाया महिला का एक परिचित वहां पहुंच गया जिस ने बीच-बचाव कर मामले को खत्म करवाया
