जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सैफीनगर में भी कारोबारी युसूफ पुत्र नजर अली के घर में भी चोरी हुई है। अली ने पुलिस को बताया कि वह 29 अप्रैल को घर(ताहेरी विला) में ताला लगा कर मुंबई गई थे। मंगलवार को लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। घर से करीब 2 लाख कैश और करीब चार लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। इसी तरह चोर नायता मुंडला निवासी एहसान पुत्र शौकत पटेल के घर से सामान चुरा कर ले गए है। तेजाजीनगर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
