मुंबई के दो स्टील कारोबारियों पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने मुंबई के दो स्टील कारोबारियों पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को श्रीनगर एक्सटेंशन निवासी नबील पुत्र अब्दुल रज्जाक ने शिकायत दर्ज करवाई थी। नबील ने पुलिस को बताया कि आरोपित इरशाद अहमद निवासी भिवंडी ठाणे (मुंबई) और मोहम्मद सऊद खान निवासी भिवंडी ठाणे ने न्यू लोहा मंडी (आरआर स्टील) से लाखों का स्क्रैप खरीदा और फरार हो गए। आरोपितों का हया स्टील के नाम से कारोबार है।

Exit mobile version