इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने 2 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिनकी तलाश की जा रही है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर का है जहां साईं पालकी यात्रा निकल रही थी जिसमें प्रशांत चौहान यात्रा समापन के दौरान अपने घर जा रहा था उसी दौरान राजा और अजय नामक बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और कहा कि यात्रा में हमें धक्का क्यों मार रहा था जब प्रशांत द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो दोनों बदमाशों द्वारा प्रशांत के साथ मारपीट की गई वही धारदार हथियार से उसे मारकर घायल भी कर दिया घायल अवस्था में प्रशांत ने थाने पहुंचकर दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
