देशभर में किसानों के हितों को लेकर काम करने वाली जनहित किसान पार्टी द्वारा सोमवार को इंदौर के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की जहां उन्होंने आगामी दिनों में अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने की बात कही है दरअसल जनहित किसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से जो वादे किए थे उन्हें वह पूरा नहीं कर पाए हैं इसी को लेकर जनहित किसान पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी जो किसान किसानों के बात संसद में उठाएगी।
जनहित किसान पार्टी के ब्रांड एंबेसडर व फिल्म कलाकार जॉनी करण ने बताया कि आज देश में लाखों लोग बेरोजगार घूम रहे हैं और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है उनका कहना है कि देश में एमएसपी लागू करने के की मांग लगातार की जा रही है लेकिन आज अन्नदाता ओं की बात कोई सुनने वाला नहीं है जनहित किसान पार्टी इन्हीं बातों से नाराज अब चुनावी मैदान में उतरने जा रही है ताकि किसानों के हितों की बात संसद में की जा सके। वही जनहित किसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर ने कहा कि मध्य प्रदेश के आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में जनहित किसान पार्टी 230 विधानसभा से अपने उम्मीदवार उतारेगी वही लोकसभा चुनाव में भी जनहित किसान पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की बात की है।
