मां अहिल्या की नगरी इंदौर के प्राचीन और प्रसिद्ध मां बिजासन मंदिर पर 2 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। 9 और 10 सितंबर आचार्य पंडित शैलेंद्र तिवारी के सानिध्य में मां बिजासन मंदिर पर 51 फीट विशाल ध्वजारोहण के साथ अखंड रामायण का पाठ होगा,इसके साथ ही 1100 कन्याओं का पादपूजन के साथ विशाल महाप्रसादी क वितरण होगा जिसका इंदौर शहर के हजारों श्रद्धालु लाभ उठाएंगे। मां बिजासन के दरबार में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर आचार्य पंडित शैलेंद्र तिवारी और सुमित अवस्थी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।
मां बिजासन मंदिर 2 दिवसीय आयोजन की तैयारी 9 और 10 सितंबर को होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान मंदिर पर 51 फीट का विशाल ध्वज लगाया जाएगा कन्या पूजन के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा
आचार्य शैलेंद्र तिवारी के सानिध्य में होगा आयोजन
