मांडव से हो रही है दुर्लभ पेड़ खुरासानी इमली की तस्करी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दक्षिण अफ्रीका और मेडागास्कर के निर्जन इलाकों के बाद पूरे एशिया महाद्वीप में सिर्फ मध्यप्रदेश के मांडव में पाया जाने वाला खुरासानी इमली का पेड़ इन दिनों नर्सरी माफिया और तस्करों के निशाने पर है, इस विशाल और दुर्लभ पेड़ को मांडव में बड़े-बड़े पोकलेन क्रेन से उखाड़ कर हैदराबाद स्थित एक नर्सरी में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने के नाम पर चोरी छुपे ले जाया जा रहा है जहां से इस पेड़ को देश विदेशों में करोड़ों रुपए में बेच दिया जाता है, भरपूर कैल्शियम के साथ डिहाइड्रेशन से बचाने के औषधीय गुणों से भरपूर करीब 2000 वर्ष पुराने इन पेड़ों की संख्या मांडव में पहले करीब 10,000 थी जो अब 300 भी नहीं बची है चोरी छुपे इन्हें पूरे इलाके से धीरे-धीरे गायब किया जा रहा है दुर्भाग्य जनक यह है कि धार जिला प्रशासन और स्थानीय वन विभाग का अमला माफिया से चंद रुपए के बदले ही पेड़ों की शिफ्टिंग के लिए ट्रांजिट परमिशन जारी कर देते हैं, लिहाजा यहां की दुर्लभ संपदा धीरे-धीरे खत्म हो रही है और प्रशासन कुंभकरणी नींद हाथ पर हाथ धरे बैठा है हाल ही में यहां पेड़ों की कटाई के बाद ग्रामीणों के विरोध से यह मामला उजागर हो सका है जिसमें अब लीपापोती चल रही है।

Exit mobile version