महू रेंज में टाइगर की आमद सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद रेस्क्यू टीम लगी सर्चिंग में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर वन मंडल के अंतर्गत आने वाली महू रेंज में टाइगर की मूवमट देखने को मिली है। सूचना लगते ही विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग के प्रयास शुरू किए।

दरअसल महू रेंज में अप्रैल माह में तेंदुआ घुस आया था जिस पर विभाग की रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया था। हालांकि इस बात को कुछ ही समय बीता है और हाल ही में एक बार फिर महू रेंज में टाइगर की आमद हुई है यह टाइगर आर्मी के केंटेनमेंट एरिया में बने वरिष्ठ अफसरों के निवास वाले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। सूचना लगते ही महू रेंज का स्टाफ और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और टाइगर की सर्चिंग शुरू की।

Exit mobile version