महू में अपहरण का मामला:ब्रेकअप के बाद युवक ने जबरदस्ती वैन में बिठाया, पुलिस कर रही जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कूली छात्रा का अपहरण हो गया है। सूचना लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स शहर के सेंट मेरी स्कूल पहुंचा और आसपास के सीसीटीवी कैमरा की छानबीन की, जिसमें मारुति कार का नंबर ट्रेस हुआ। उसके बाद में पता चला की मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेंट मेरी स्कूल से एक बालिका का अपहरण हो गया है। पुलिस स्कूल पहुंची और स्कूल प्रबंधन से चर्चा की तो उनका कहना था कि हमारे स्कूल से कोई भी छात्रा गायब नहीं हुई है। उसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की तो एक कार का नंबर ट्रेस हुआ, जोकि गुजरखेड़ा क्षेत्र की थी।

पुलिस ने वैन चालक से चर्चा की तो पूरा मामला सामने आया कि गुजरखेड़ा के ही रहने वाले युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बाद दोनों में विवाद हो गया और लोगों ने अपहरण की हवा उड़ा दी। मामले में ग्रामीण एसपी हितिका वासल का कहना है कि युवती का पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को ब्रेकअप के बाद युवक ने जबरदस्ती कर वैन में बिठाया था। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले की जानकारी दे दी जाएगी।

Exit mobile version