रानी कमलापति पर नेता प्रतिपक्ष के बयान पर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भाजपा कांग्रेस के गोविन्द सिंह का पुतला जला रही है तो कांग्रेस इसे भाजपा की इवेंट बता रहीं हैं।
अब शाजापुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जादौन ने भी नेता प्रतिपक्ष के पुतला दहन को लेकर भाजपा पर पलटवार करते हुए इसे सियासी इवेंट पार्टी बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश-प्रदेश में राजनीतिक माहौल भाजपा के खिलाफ चल रहा है,भाजपा एक साजिश कर कांग्रेस के भाषण को तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से जनता के सामने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को बदनाम कर रही है।
