महिला ने अपने पड़ोसी को प्रेम जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल महिला को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर शहर में हनी ट्रेप से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी को प्रेम जाल में फंसाकर पहले प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी यही नहीं महिला ने फरियादी से लाखों रुपए की वसूली भी कर ली और मांगे पूरी ना होने पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया जहां फरियादी ने जमानत के बाद बैंक डिटेल सहित महिला की सत्यता पुलिस के सामने रखी और पुलिस ने अवैध वसूली और झूठी एफ आई आर कराने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

– मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है जहां रहने वाले राहुल पिता शयाम शर्मा ने थाना लसुड़िया में मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके घर के पास किराए से रहने आई महिला एकता ने पहले उसकी पत्नी से दोस्ती की और धीरे से मेरा नंबर लेकर मुझसे व्यवहार बनाए और फिर प्यार करने का बहाना बनाते हुए शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन मैने जब महिला से दूरी बना ली तो उसने आत्महत्या की धमकी देकर शारीरिक संबंध बना लिए और फोटो लेकर कई बार ब्लैकमेल किया यही नहीं महिला ने फरियादी राहुल से लाखों रुपए की ज्वेलरी भी खरीदकर बुलवाई और कई बार नगद राशि भी ली। जब राहुल अवैध उगाही से तंग आ गया तो उसने महिला की इच्छाएं पूरी करना बंद कर दी। इस मामले में फरियादी राहुल के वकील ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि एकता की जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने राहुल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया इस मामले में राहुल को जेल जाना पड़ा जहां एकता ने राहुल की जमानत रद्द करने का आवेदन भी किया जो सेशन और हाईकोर्ट से खारिज हो गया जिसके बाद फरियादी ने अपने बैक एकाउंट से एकता किए गए पेमेंट और गोल्ड ज्वेलरी के बिल पुलिस के सामने पेश किए और पुलिस ने जांच के बाद महिला एकता पर अवैध उगाही और धमकाकर वसूली करने और झूठे केस में फंसाने के मामले में एफ आई आर दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है कोर्ट में पेश किया है।

Exit mobile version