धनगर समाज ने की दोनो बड़ी पार्टी से टिकट की मांग पदाधिकारी ने की मीडिया से चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विमुक्त धूमंतू अर्ध धूमतू जनजाति द्वारा आज इंदौर के 56 दुकान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने समाज के लोगों के लिए आगामी चुनाव के लिए टिकट की मांग की जिसमें चार नंबर विधानसभा के लिए दो नाम सुधीर देंडगे और राजेंद्र चौधरी के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है

विमुक्त धूमतू अर्ध धूमतू जनजाति महासंघ द्वारा मध्य प्रदेश शाखा धनगर समाज मध्य प्रदेश पदाधिकारी ने आज एक प्रेस वार्ता ली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 80 लाख की आबादी में धनगर समाज निवास कर रहा है लगभग 60 लाख की जनसंख्या में मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाला धनगर समाज आज भी अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटक रहा है पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में एक आदेश पारित किया था जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति का लाभ दिया जाना था ताकि धनगर समाज भी इस प्रदेश में विकास की मुख्य धारा में सम्मिलित हो धनगर समाज द्वारा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अपने प्रत्याशियों की मांग की है जिसमें विशेष तौर पर क्षेत्र क्रमांक 4 में सुधीर देंडगे और देपालपुर जिला से राजेंद्र चौधरी के नाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है विस्तृत जानकारी देते हुए पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सात बार घोषणा तो की गई है लेकिन आदेश अभी तक नहीं आए

Exit mobile version