महिला को मॉर्निंग वॉक करना पड़ा महंगा गले से सोने की चेन छीन बाइक सवार बदमाश फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को बदमाशों द्वारा निशाना बनाकर उनके साथ वारदात को अंजाम दिया जा रहा है और इसी तारतम्य में भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक महिला को निशाना बनाते हुए सोने की चेन लूटकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और उसी आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है

इंदौर में जहां एक और पुलिस तमाम तरीके से आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी और बदमाश नए-नए तरीकों से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं और इसी तारतम्य में अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है और इसी तारतम्य में पिछले दिनों एरोड्रम में एक महिला पर हमला कर बदमाश ने घटना को अंजाम दिया था तो वहीं दूसरी और भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भी इसी तरह से दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए महिला संत नगर में रहती है और रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक को निकली थी और उसी के तारतम्य में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है

Exit mobile version