आईपीएल मैच में सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरियो को पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की भवरकुआ पुलिस ने आईपीएल सट्टे को संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से विभिन्न तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए है और पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों से काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

इंदौर की भंवरकुआं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक फ्लैट में बैठकर तीन आरोपी आईपीएल सट्टे को संचालित कर रहे हैं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जब टीम ने फ्लैट पर दबिश दी तो वहां पर तीन व्यक्ति विक्की उर्फ विकास गुर्जर , विक्रम चौहान ,और राजकुमार को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपी फ्लैट में बैठकर आईपीएल मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे तो वहीं आरोपियों के द्वारा एक ऑनलाइन लिंक तैयार की हुई थी और उस लिंक के माध्यम से वह पूरे आईपीएल को मैच पर सट्टा संचालित कर रहे थे वही प्रारंभिक जांच पड़ताल में करोड़ों रुपए का ऑनलाइन हिसाब पुलिस को मिला है और पूरे मामले में पुलिस लगातार पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वहीं पकड़े गए आरोपी पिछले काफी दिनों से आईपीएल मैच के साथ ही अलग-अलग तरह से सट्टा संचालित कर रहे थे पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन के साथ ही लैपटॉप टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स जप्त किए हैं।

Exit mobile version