महिला को गिरफ्तार किया तो क्षेत्रीय रहवासियों ने किया हंगामा शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है जिन्हें जेल पहुंचा दिया गया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के रामदास पटेल की चाल का है यहां की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने थाने पर पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया था कि उसके आस पड़ोस वाले उसे मोहल्ले में नहीं रहने देते हैं और आए दिन उसे परेशान करते हैं महिला के आवेदन के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने बुजुर्ग महिला को यहां रखने के लिए विरोध किया और काफी हुज्जत भी की नहीं जब हंगामा करने वाली महिला समझाने पर भी नहीं मंतोष पर पुलिस ने 151 की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जब थाने लेकर आए तो उसके पीछे मोहल्ले के 10 से अधिक लोग आए और पुलिस अभिरक्षा से उसे छुड़ाने का प्रयास किया इस बीच लोगों द्वारा पुलिस पर भी हमला कर दिया गया जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गए वहीं पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version