इंदौर क्राइम ब्रांच और भंवरकुआं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार के चार आरोपियों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर शहर में पिछले दिनों चेन स्नेचिंग मोबाइल लूट सहित अलग-अलग तरह की वारदातों में इजाफा हो रहा था तथा इसी कड़ी में पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच और भंवरकुआं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बिहार के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो शहर में लगातार लूट व अन्य वारदातों को अंजाम दे रहे थे वहीं पकड़े गए आरोपियों ने उत्तर प्रदेश और ट्रेनों में भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया है उनसे काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

बता दे पिछले दिनों इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में चेन लूट व मोबाइल लूट की वारदात सामने आई थी इस पूरे मामले में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर कुछ आरोपियों को चिन्हित किया था इस पूरे मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच भी जांच पड़ताल में जुटी हुई थी अतः पुलिस को भी जब सीसीटीवी प्राप्त हुए तो भंवरकुआं पुलिस एवं इंदौर क्राइम ब्रांच ने काफी बारीकी से आरोपियों की तलाश की इसी दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि बिहार की एक गैंग जिसमें 4 सदस्य शामिल है वह इंदौर में आकर लूटपाट और अन्य वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है वहीं प्रारंभिक तौर पर यह जानकारी सामने आई है कि आरोपियों के द्वारा शहर में 15 से अधिक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है जिसमें मोबाइल लूट और चैन स्नैचिंग भी शामिल है साथ ही आरोपियों के द्वारा ड्रग तस्करी का भी काम किया जा रहा था और किस व्यक्ति के माध्यम से किया था उसे भी पुलिस ने चिन्हित कर गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और वह बिहार से आकर इंदौर शहर में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे वही जिस ट्रेन के माध्यम से वह इंदौर आते थे उस दिन में भी लूटपाट की घटना को उन्होंने अंजाम दिया है साथ ही उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित अन्य जगहों पर भी लूटपाट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया है उसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में कुछ और खुलासे हो सकते हैं अतः पकड़े गए आरोपियों से काफी बारीकी से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version